Advertisement
28 March 2017

निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते

निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते | google

उन्होंने अपने एक संबोधन में भारतीय और इस्राइली संस्कृतियों के बीच समानता को रेखांकित करते हुए कहा है कि दोनों देशों के लोग पेशेवर होते हैं। वे बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।

भारतीय मूल की निक्की हेली ने अपनी भारतीय जड़ों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत में ढेर सारी अच्छी चीजें हैं। वे अमेरिकी इस्राइल लोक मामलों की समिति के नीति सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- मैं भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो मेरे भाइयों, मेरी बहन और मुझे हर दिन यह याद दिलाते थे कि हम सौभाग्यशाली हैं क्योंकि इस देश में रह रहे हैं।

निक्की ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम आपस में काफी जुड़े हुए हैं। हम अपने परिवार को प्यार करते हैं।

Advertisement

हम अपने काम में नैतिकता को महत्व देते हैं और परोपकार में विश्वास करते हैं। हम अक्रामक है। हम प्रतिबद्ध हैं और हम संघर्ष से पीछे नहीं हटते हैं।

TAGS: निक्‍की हेली, अमेरिका, भारत, संघर्ष, nikki halley, America, india, praised
OUTLOOK 28 March, 2017
Advertisement