Advertisement
16 January 2017

'ओबामा की प्राथमिकता में अफगानिस्तान-पाकिस्तान थे, भारत नहीं'

google

व्हाइट हाउस की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद् के दक्षिण एशिया मामलों के पूर्व वरिष्ठ निदेशक अनीश गोयल ने पीटीआई से कहा, ये :भारत-अमेरिका संबंध: बेहद उंचे स्तर पर समाप्त हो रहे हैं।

इस पद पर रहते हुए गोयल ने ओबामा प्रशासन के पहले दो सालों में भारत-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवधि में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नवंबर 2009 में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका आए और एक साल बाद राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भारत यात्रा पर गए।

अमेरिका के शीर्ष थिंक टैंक न्यू अमेरिका फाउंडेशन में वरिष्ठ दक्षिण एशिया शोधार्थी गोयल का कहना है कि भारत-अमेरिका के संबंधों में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं।

Advertisement

ओबामा के कार्यकाल के शुरूआती दो सालों में भारत डेस्क के प्रमुख रहे गोयल का कहना है, इसकी शुरूआत बहुत मजबूत हुई और फिर मुझे लगता है कि सबको मालूम है कि 2011, 2012 और 2013 के दौरान संबंधों में खटास आ गयी थी। उस दौरान दोनों पक्षों के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे की खूब आलोचना की थी।

उन्होंने रेखांकित किया, डब्ल्यूटीओ में मुकदमे दर्ज कराए गए, भारत ने उन कदमों को अवरूद्ध किया जो अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण थे, और सबसे बड़ी बात देवयानी खोबरागड़े कांड, जिसने वाकई संबंधों को बिगाड़ दिया था। वह ऐसा वक्त था, जब सभी के दिमाग में यही चल रहा था कि क्या संबंध बेहतर हो सकते हैं या फिर दोनों देशों के बीच सबकुछ ऐसा ही चलता रहेगा।

गोयल ने कहा, लेकिन अब यह अच्छी स्थिति में है। उस वक्त से अब तक संबंधों में वाकई सुधार आया है। पिछले दो सालों में हुई गतिविधियां बहुत अच्छी रही हैं। इसका श्रेय दोनों पक्षों को जाता है। ओबामा प्रशासन आगे बढ़ने को तैयार था। भाषा

TAGS: ओबामा, अमेरिका, भारत, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान, America, india, Pakistan, obama
OUTLOOK 16 January, 2017
Advertisement