Advertisement
04 September 2021

"पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है, वही है अफगानिस्तान का पड़ोसी, हर गतिविधि पर भारत-अमेरिका की नजर"

ANI

अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जा होने के बाद पाकिस्तान उसका समर्थन कर रहा है। अब तालिबान के फलने-फुलने को लेकर  भारत ने अमेरिका में इमरान सरकार की जमकर क्लास लगाई है। भारत ने शुक्रवार को कहा है कि आतंक के आका के नाम से मशहूर पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है।

इसे भी पढ़ें-

अमेरिका दौरे पर गए भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान की स्थिति को बहुत करीब से देख रहा है...। पाकिस्तान अफगानिस्तान का पड़ोसी है, उसने ही तालिबान का समर्थन किया है और पाला-पोसा है। पोषण किया है। ऐसे कई तत्व हैं जो पाकिस्तान समर्थित हैं- इसलिए इसकी भूमिका को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए। पिछले दिनों आतंकी संगठन अल-कायदा ने तालिबान को जीत की बधाई दिया था।

Advertisement

अमेरिकी दौरे पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य अफगानिस्तान की स्थिति पर निष्क्रिय हैं। हम अफगानिस्तान में रुचि रखने वाले हर देश के संपर्क में हैं। वहीं, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका अफगानिस्तान में पाकिस्तान की गतिविधियों पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

इससे पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत में कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के दौरान अमेरिकी कारोबार समुदाय को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pakistan, Taliban Terror, India, United State, Foreign Secretary, Afghanistan, Harshvardhan Shringla
OUTLOOK 04 September, 2021
Advertisement