Advertisement
06 October 2020

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से की मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से टोक्यो में मिलेंगे भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर | एपी फाइल फोटो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ मंगलवार को यानी आज टोक्यो में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मंगलवार को टोक्यो में दोनों देशों के विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे। ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पोम्पिओ और जयशंकर टोक्यो में हैं।

मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने कहा, "इतने सारे क्षेत्रों में हमारी साझेदारी की प्रगति को देखकर खुशी हुई। इंडो-पैसिफिक में स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे।"

‘क्वाड’ चार देशों का समूह है जिसमें अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान भी शामिल हैं। पोम्पिओ और जयशंकर के बीच फोन पर नियमित अंतराल पर बातचीत होती रहती है लेकिन चीन के साथ सीमा पर भारत के हालिया तनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। विदेश विभाग के मुताबिक पोम्पिओ का जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अपने जापानी समकक्ष तोशीमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

Advertisement

अपने साथ सफर कर रहे संवाददाताओं से बातचीत में पोम्पिओ ने क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होने की उम्मीद व्यक्त की। पोम्पिओ ने कहा, “ यह एक शानदार दौरा रहेगा। यह उन मुद्दों का समर्थन करता है, जिसके लिये हम काफी समय से काम कर रहे थे। अपने क्वाड साझेदारों से मिलना एक योजना है, जिसकी हम तैयारी कर रहे थे। हम कुछ महत्वपूर्ण घोषणाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की उम्मीद कर रहे हैं।” तोक्यो रवाना होने से पहले पोम्पिओ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर बात की थी।

TAGS: अमेरिकी विदेश मंत्री, माइक पोम्पियो, टोक्यो, भारतीय विदेश मंत्री, जयशंकर, Pompeo, Meet, Jaishankar, Tokyo, Today
OUTLOOK 06 October, 2020
Advertisement