Advertisement
30 March 2017

एच1बी वीजा प्रणाली में व्यावहारिक सुधार जरूरी: रो खन्ना

google

बड़ी संख्या में भारतीयों और अन्य प्रवासियों के कार्यस्थल सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि कई अमेरिकी लोगों का मानना है कि एच1बी वीजा कार्यक्रम में सुधार की जरूरत है। पहली बार सांसद बने खन्ना ने भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि  निश्चित तौर पर हमें दुरुपयोगों को खत्म करना है। हमारे यहां ऐसी कंपनियां नहीं होनी चाहिए, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक कर्मी एच1बी वीजाधारक हों। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें जायज वेतन मिले।

उन्होंने कहा कि  ये स्वाभाविक सुधार हैं जिनमें वेंक शुक्ला (टीआईई सिलिकॉन वैली के नेतृत्वकर्ता) जैसे लोग और कई अमेरिकी यकीन रखते हैं। आइए इस प्रणाली को दुरूस्त करें, दुरुपयोगों को खत्म करें लेकिन यह सुनिश्चित करें कि रोजगार सृजन में प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित किया जाए।

 

Advertisement

एच1बी एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे पेशों में विदेशी कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनमें सैद्धांतिक एवं तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है। यह भारतीय तकनीकविदों के बीच बहुत लोकप्रिय है और प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इसपर निर्भर करती हैं। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एच1बी, वीजा, रो खन्ना, अमेरिकी, भारतीय, सांसद
OUTLOOK 30 March, 2017
Advertisement