Advertisement
25 March 2017

अमेरिका में सिख लड़की पर नस्ली हमला

अमेरिका में सिख लड़की पर नस्ली हमला | google

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार राजप्रीत इस माह उपमार्ग टेन से मैनहट्टन अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी जब एक श्वेत व्यक्ति ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। राजप्रीत ने टाइम्स के द वीक हैट नामक सेक्शन में एक वीडियो में इस वाक्ये का जिक्र किया।

द वीक हैट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से देश में हो रहे घृणा एवं उत्पीड़न अपराधों को उजागर किया जाता है। राजप्रीत ने बताया कि वह अपने फोन में देख रही थी जब एक श्वेत व्यक्ति ने उस पर चिल्लाते हुए कहा कि क्या तुम्हें पता भी है कि नौसेनिक कैसे दिखते हैं? क्या तुम्हें पता है कि उन्हें क्या देखना पड़ता है ? उन्होंने इस देश के लिए क्या किया है? सिर्फ तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से।

उसने राजप्रीत को कहा कि उसे उम्मीद है कि उसे  लेबनान वापस भेज दिया जाएगा और उसने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा हमारे देश से कोई नाता नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के ट्रेन से उतरने के बाद उसने एक युवा श्वेत महिला को उसकी ओर देखते देखा जिसकी आंखों में आंसू भरे थे। एक अन्य महिला ने सबवे स्टेशन में पुलिस अधिकारी से मामले की शिकायत की थी।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में भेदभाव एवं उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के चलते उपमार्ग चिंता के विषय का कारण बनते जा रहे हैं।

TAGS: सिख, अमेरिका, लड़की, नस्ली, श्वेत, व्यक्ति, लेबनान
OUTLOOK 25 March, 2017
Advertisement