Advertisement
17 July 2016

अमेरिका में गोलीबारी, तीन पुलिस अधिकारियों की मौत

google

अमेरिकी प्रांत लुइसीयाना के बैटन रूज में एक बंदूकधारी ने अंधाधूंध गोलीबारी कर कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। ईस्ट बेटन रूज के शेरिफ कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि घटना में एक संदिग्ध मारा गया है। कानून प्रवर्तन अधिकारी को कहना है कि दो अन्य संदिग्ध शायद फरार हैं। यह गोलीबारी पुलिस मुख्यालय के पास हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी की इस घटना को इकलौते बंदूकधारी ने असॉल्ट राइफल से अंजाम दिया।

गोलीबारी के बाद बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार वहां से  ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। घटना के बाद उस सड़क पर लोगों को अपनी गाड़ियां घुमाकर वापस लौटते हुए देखा गया। बैटन रूज के मेयर ने बताया कि पुलिस को फायरिंग के बारे में सूचना मिली थी, जिसपर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर घात लगाकर हमला किया गया। पुलिस कार्रवाई में एक बंदूकधारी को भी गोली लगने की खबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: US, SHOOTING,
OUTLOOK 17 July, 2016
Advertisement