Advertisement
13 May 2016

महिला ने बंद कराया अमेरिकी राष्ट्रपति का हवाईअड्डा

गूगल

एयरबेस अधिकारियों ने कल ट्विटर पर बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे एक महिला जेबीए के आगंतुक नियंत्रण केंद्र पहुंची और उसने दावा किया कि उसके सीने पर बम लगा हुआ है।

उन्होंने कहा, आपात कर्मियों ने वहां पहुंचकर महिला को पकड़ लिया। बहरहाल, बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर कोई विस्फोटक नहीं मिला। एयरबेस ने बताया कि आपातकर्मी अब भी इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हैं और उन्होंने वहां के निवासियों एवं कर्मियों को इलाके में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी है। वाशिंगटन डीसी के करीब 15 मील दक्षिण पूर्व में स्थित बेस एंड्रयूज का इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों के लिए किया जाता है।

TAGS: अमेेरिका, राष्ट्रपति, बेस एंड्रयूज, महिला, बम, धमकी, एयरबेस, बंद
OUTLOOK 13 May, 2016
Advertisement