Advertisement
07 April 2022

रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को खत्म करने संबंधी विधेयक पर चर्चा करेगी अमेरिकी सीनेट

अमेरिकी सीनेट रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को खत्म करने और उससे तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक विधेयक पर चर्चा करेगी। दोनों विधेयक सीनेट में अटके हुए हैं जिससे यूक्रेन पर रूस के हमले पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को तेज करने की इच्छा रखने वाले सांसद हताश हैं।

सीनेट में बहुसंख्यक नेता चक शूमर ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराने की आवश्यकता है। व्यापार पर निलंबन लगाने से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए रूस के कुछ सामान के आयात पर अधिक शुल्क लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक से पाबंदियां संहिताबद्ध होंगी। बाइडन ने शासकीय कार्रवाई के जरिए पहले ही पाबंदियां लगाई हुई हैं। वहीं, अमेरिका ने नए प्रतिबंधों में पुतिन की बेटियों, रूसी बैंकों को निशाना बनाया। 

Advertisement

इससे पहले अमेरिकी संसद ने यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान हुए युद्ध अपराधों के सबूत पर संघीय सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए बुधवार को एक विधेयक पारित किया। 

 

रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम घटनाक्रम :

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। 

- यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर युद्ध के बीच मारियुपोल में मृतकों की संख्या 5,000 से अधिक हुई। अमेरिका ने नए प्रतिबंधों में पुतिन की बेटियों, रूसी बैंकों को निशाना बनाया।

 

- यूक्रेन के बुचा में जले हुए ढेरों शव मिले। रूस के मीडिया अभियान में बुचा में मौतों के दावों को फर्जी बताया गया।

 

- चीन ने बुचा में हत्याओं की जांच की मांग की, किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

 

वाशिंगटन :

 

अमेरिकी संसद ने यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान हुए युद्ध अपराधों के सबूत पर संघीय सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए बुधवार को एक विधेयक पारित किया।

 

ल्वीव, यूक्रेन :

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार देर रात राष्ट्र को वीडियो के जरिए संबोधित करते हुए रूस पर अंतरराष्ट्रीय जांच में दखल देने के लिए युद्ध अपराधों के सबूत छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

 

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि रूसी नेतृत्व सच में डरा हुआ है कि बुचा में जो देखा गया उस पर वैश्विक आक्रोश जाहिर हुआ जो अन्य शहरों में देखी गयी घटनाओं पर भी जताया जाएगा। हमें सूचना मिली है कि रूसी सैनिकों ने अपने तौर-तरीके बदल दिए हैं और वे शवों को सड़कों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सबूत छिपाने की कोशिश है और कुछ नहीं।’’

 

उन्होंने यह भी कहा कि हजारों लोग अभी लापता है जो या तो मर गए या रूस ले जाए गए हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे युद्ध का विरोध करने से न डरें।

 

पेरिस :

 

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने बुधवार शाम को पोलैंड के प्रधानमंत्री मात्युच मोराविकी से बुधवार को बातचीत के दौरान, उन आलोचनाओं का बचाव किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई बार की गयी उनकी वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।

 

कीव :

 

यूक्रेनी प्राधिकारियों ने बताया कि बुधवार को युद्धग्रस्त इलाकों से करीब 5,000 लोगों को निकाला गया।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: The US Senate, end normal trade relations, with Russia, ban, importation of oil.
OUTLOOK 07 April, 2022
Advertisement