Advertisement
07 April 2015

अमेरिकी सीनेट लगाएगी ईरान समझौते पर अड़ंगा

अमेरिकी सीनेट लगाएगी ईरान समझौते पर अड़ंगा | एपी

मैक्कोनल ने पिछले सप्ताह चली मैराथन वार्ताओं के बाद कल एक बयान में कहा,  (ओबामा) प्रशासन को कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को यह बताने की आवश्यकता है कि अंतरिम समझौते का परिणाम विश्व में आतंक के अहम प्रायोजक पर दबाव कम होने के रूप में क्यों होना चाहिए। ओबामा ने विधेयक को उसके मौजूदा प्रारूप में पारित कराने के लिए वीटो के इस्तेमाल की बात कही है। लेकिन रिपब्लिक पार्टी के सदस्य समझौते को विफल करने के लिए एकजुट हैं और उन्हें कई डेमोक्रेट नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। मैक्कोनल ने कहा, प्रशासन या संयुक्त राष्ट्र संघ को तब तक किसी भी कीमत पर ईरान पर से प्रतिबंध नहीं हटाना चाहिए, जब तक कि वह अपने पूर्ववर्ती अनुसंधान के संभावित सैन्य आयामों के सभी पहलुओं का खुलासा नहीं कर देता। उल्लेखनीय है कि ओबामा ने गत गुरुवार को कहा था, यदि कांग्रेस इस विधेयक को विशेषज्ञों के विश्लेषण के बिना और कोई उपयुक्त विकल्प पेश किए बिना खारिज कर देती है,  तो अमेरिका को कूटनीति की असफलता का दोषी ठहराया जाएगा।

TAGS: अमेरिका, ईरान, बराक ओबामा, ईरान समझौता, अमेरिकी सीनेट, विरोध
OUTLOOK 07 April, 2015
Advertisement