Advertisement
24 July 2015

अमेरिका: सिनेमाघर में गोलीबारी, तीन मरे

twitter

स्थानीय पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी एक श्वेत व्यक्ति बताया जाता है, जिसकी उम्र पचास साल से ज्यादा है। यह व्यक्ति खुद पहुंचाई गई चोट से मरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी लाफायेत के ग्रैंड 16 थियेटर में कल फिल्म टेनरेक के प्रदर्शन के दौरान हुई।

यह घटना एक एेसे समय पर हुई है जब ज्यूरी ने वर्ष 2012 में कोलोरेडो में एक सिनेमाघर में हुए जनसंहर के लिए दोषी बंदूकधारी के मृत्‍युदंड पर विचार कर रही है। उस गोलीबारी में 12 लोग मारे गए थे और 70 लोग घायल हुए थे।

एकेडियन एंबुलेंस सेवा के क्ले हेनरी ने सीएनएन को बताया कि एंबुलेंस के कर्मचारी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुए। टीवी पर प्रसारित होने वाली तस्वीरों मेें सिनेमाघर का एक बेहद अफरातफरी वाला दृश्य दिखाया गया। वहां दर्जनों आपात कारें और राहतकर्मी मौजूद थे।

Advertisement

राज्य के गवर्नर और अमेरिका के राष्टपति पद के उम्मीदवार बाॅबी जिंदल ने ट्वीट किया, लाफायेत के ग्रैंड थियेटर के लिए प्रार्थनाएं। लाफायेत में हुई गोलीबारी के बारे में राज्य पुलिस के कर्नल से बात कर रहा हूं। बाॅबी जिंदल ने घटनास्थल के करीब एक संवाददाता सम्मेलन में पीडि़तों और पुलिस के पक्ष में अपनी बात रखी थी।

 

 

 

TAGS: अमेरिका, सिनेमाहाल, गोलीबारी, लुइसियाना, लाफायत, बंदूकधारी, gunman, Lafayette, opens fire, movie theatre
OUTLOOK 24 July, 2015
Advertisement