Advertisement
01 March 2017

कंसास में भारतीय की हत्या नस्लवाद से प्रेरित : व्हाइट हाउस

google

व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, जैसे कि और तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं,  ऐसा प्रतीत होता है कि कंसास में पिछले सप्ताह की गई गोलीबारी नस्लवाद से प्रेरित घृणा की घटना है।

सैंडर्स ने दोहराया कि अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप इसकी और नस्लवाद से प्रेरित इस प्रकार के अन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इन घटनाओं का इस देश में कोई स्थान नहीं है।

गौरतलब है कि पूर्व नौसैन्यकर्मी एडम पुरिन्टन ने गोलीबारी करके श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या कर दी थी और एक अन्य भारतीय आलोक मदसानी को घायल कर दिया था। पुरिन्टन ने उन पर गोलीबारी करने से पहले उन्हें आतंकवादी कहा था। उसने कहा था, मेरे देश से बाहर निकल जाओ।

Advertisement

इस दौरान 24 वर्षीय अमेरिकी इयान ग्रिलॉट भी बीच बचाव करने की कोशिश करते हुए घायल हो गए थे। पुरिन्टन ने इन भारतीयों को स्पष्ट रूप से गलती से पश्चिम एशिया से आए प्रवासी समझ लिया था। भाषा

TAGS: भारतीय की हत्या, व्हाइट हाउस, नस्लवाद से प्रेरित बताया
OUTLOOK 01 March, 2017
Advertisement