Advertisement
30 October 2016

ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

गूगल

अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले एफबीआई ने कल डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के खिलाफ ईमेल मामले में नए सिरे से जांच शुरू करने की घोषणा की जिसके एक दिन बाद ट्रंप का यह आरोप सामने आया है। ट्रंप ने कोलोराडो में एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा, अब ऐसी रिपोर्ट है कि न्याय विभाग एफबीआई से लड़ रहा था और इसी कारण न्याय विभाग हिलेरी क्लिंटन को बचाने का भरसक प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें सिर्फ तीसरी दुनिया के देश में होती हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार और रियल स्टेट टायकून ट्रंप ने कहा, हम लोग तीसरी दुनिया के देश में रह रहे हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारी न्याय प्रणाली के संदर्भ में यह सबसे निम्न बिंदु है। हिलेरी के ईमेल विवाद पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा, हमारे देश के इतिहास में यह सबसे निम्न बिंदु है। आठ नवंबर को हम लोग चीजें बदलने जा रहे हैं। वहीं एफबीआई द्वारा नए सिरे से जांच शुरू करने की घोषणा पर हिलेरी ने इसे स्तब्ध करने वाला बताया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी, न्याय विभाग, ईमेल विवाद, एफबीआई, America, Presidential Election, Donald Trump, Hilary Clinton, Republican Party, Democratic Party, Justice Department, Email Case, FBI
OUTLOOK 30 October, 2016
Advertisement