Advertisement
02 August 2016

अमेरिका: ताजा सर्वेक्षण में हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा, मिली नौ अंकों की बढ़त

गूगल

सीएनएन-ओआरसी की ओर से कराए गए इस ताजा सर्वेक्षण के अनुसार हिलेरी 52 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि 43 फीसदी लोग ट्रंप को अपना अगला राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। इसी नेटवर्क के पिछले सर्वेक्षण के नतीजे से तुलना करें तो हिलेरी ने सात अंकों की बढ़ोत्तरी हासिल की है। यही नहीं हिलेरी की नीतिगत क्षमता पर भरोसा करने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। सर्वेक्षण में 48 फीसदी लोगों ने माना कि हिलेरी की नीतियां देश को सही दिशा में ले जाएंगी। पिछले सर्वेक्षण में हिलेरी के बारे में यह खयाल रखने वालों का आंकड़ा 43 फीसदी था। नीतिगत क्षमता के संदर्भ में ट्रंप पर भरोसा करने वालों का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है।

सीबीएस न्यूज की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक हिलेरी को 46 फीसदी मतदाताओं का समर्थन हासिल है, जबकि ट्रंप को 39 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। पिछले सप्ताह फिलाडेल्फिया में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद हिलेरी की लोकप्रियता में चार अंकों का इजाफा हुआ है। सभी सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाली संस्था रियल क्लियर पॉलिटिक्स डॉट कॉम के अनुसार हिलेरी को ट्रंप पर औसतन 3.9 अंकों की बढ़त हासिल है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, राष्ट्रपति चुनाव, चुनावी सर्वेक्षण, हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, बढ़त, डेमोक्रेटिक पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी, नीतिगत क्षमता, सीएनएन-ओआरसी, राष्ट्रीय सम्मेलन, रियल क्लियर पॉलिटिक्स डॉट कॉम, US, Presidential Election, National opinion poll, Hillary Clinton
OUTLOOK 02 August, 2016
Advertisement