Advertisement
17 February 2017

अमेरिका की स्वास्थ्य प्रणाली निराशाजनक : सीमा वर्मा

अमेरिका की स्वास्थ्य प्रणाली निराशाजनक : सीमा वर्मा | google

सीनेट में अपने नाम की पुष्टि को लेकर हो रही बहस के दौरान सीमा ने गुरुवार को वित्त समिति के सदस्यों से कहा कि वह अमेरिका की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की विफलता से बेहद चिंतित हैं। सीमा ने कहा कि  मैं अपने देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को लेकर बेहद चिंतित हूं। हर तरफ निराशा है। सीमा को एडमिनिस्टिेटर ऑफ सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिक एड सर्विसेज पद के लिए नामांकित किया गया था।

सीनेट से उनके नाम पर मंजूरी मिलने के बाद ट्रंप प्रशासन में सीमा महत्वपूर्ण पद संभालेंगी और वह ओबामा केयर के नाम से चर्चित अफोर्डेबल केयर एक्ट को हटाने की राष्ट्रपति की योजना में भूमिका निभाने की स्थिति में होंगी।

सीनेट में अपने नाम की पुष्टि को लेकर शक्तिशाली सीनेट वित्त समिति के समक्ष उपस्थित होते हुए उन्होंने कहा कि इस पद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नामांकित किए जाने से वह बेहद आभारी हैं। सीमा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र और देश की स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार एवं बदलाव के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रही है। (एजेंसी)

TAGS: अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप, सीमा वर्मा, स्वास्थ्य, राष्ट्रपति
OUTLOOK 17 February, 2017
Advertisement