Advertisement
24 February 2018

अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाया अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध

अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाया अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध उसकी शिपिंग कंपनियों पर लगाया गया है। ट्रंप ने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है इस मुश्किल प्रतिबंध के सकारात्मक नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, “उत्तर कोरिया-हमने आज तुम पर अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगाया है।”  

अमेरिकी कोषागार विभाग के मुताबिक, शिपिंग कंपनियां उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों से बचाने का काम कर रही हैं। इस कारण, उत्तर कोरिया और उसके लिए काम करने वाली 27 शिपिंग कंपनियों और 28 पोतों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कोषागार विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को रोकने की दिशा में उठाया गया कदम है। उनका कहना है कि उत्तर कोरिया इन कंपनियों की मदद से अपने लिए फंड जुटाता है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने उस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Advertisement

कोषागार मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया से व्यापार करने वाले देश अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे।

TAGS: US, sanctions, North Korea, Trump, अमेरिका, उत्तर कोरिया, प्रतिबंध, ट्रंप
OUTLOOK 24 February, 2018
Advertisement