Advertisement
01 May 2021

देश में कोरोना के मामले 4 लाख के पार, अब अमेरिका ने चार मई से यात्री विमान की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना का कहर : अमेरिका ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाया, चार मई से प्रभावी | file photo

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के नये स्ट्रेन के तेजी से बढ़ते मामले के मद्देनजर भारत के साथ यात्रा प्रतिबंधित करने का फैसला किया है जो चार मई से लागू हो जायेगा। 

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) की सलाह पर भारत के साथ यात्रा को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। भारत में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं।

बिडेन ने इस संबंध में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं जिसमें कहा गया है कि विश्वभर में कोरोना के नये स्ट्रेन का एक तिहाई से अधिक मामले हैं भारत में हैं। देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करके मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है।

Advertisement

 

 

TAGS: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, कोविड-19, व्हाइट हाउस, अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध, भारत पर यात्रा प्रतिबंध, US President Joe Biden, White House, US travel ban, travel ban on India, covid-19
OUTLOOK 01 May, 2021
Advertisement