Advertisement
09 August 2018

ब्रिटेन में हुए नर्व एजेंट हमले को लेकर रुस पर नए प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका

अमेरिका ने कहा कि ब्रिटन में नर्व ऐजेंट द्वारा एक पूर्व जासूस की हत्या की कोशिश करने पर अमेरिका रुस को दंडित करने के लिए उस पर नए प्रतिबंध लगाएगा।

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने एक संक्षिप्त वक्तव्य जारी करके कहा कि रुस द्वारा नोविचक नामक नर्व एजेंट के ज‌रिए एक ब्रिटिश नागरिक सर्गेई स्क्रिपल और उसकी बेटी यूलिया स्किपल को मारने की कोशिश की गई। अमेरिका ने पाया कि रुसी सरकार द्वारा अपने लोगों पर रासायनिक अथवा जैविक हथियारों का उपयोग करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

इस वक्तव्य के अनुसार 15 दिनों के नोटिस पीरियड के बाद आने वाली 22 तारीख से ये प्रतिबंध प्रभावी होंगे।

Advertisement

हालांकि, रुस ने ब्रिटेन के इन आरोपों को पूरी तरह नकारा है कि 4 मार्च को सर्गेई और उनकी बेटी पर हुए हमले में उसका हाथ था।
इसके हमले के बाद दोंनो की हालत बहुत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार 1991 के ‘केमिकल एंड बायोलॉजिकल वेपंस एंड वारफेयर एलीमिनेशन एक्ट’ के तहत ये प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

कहा जा रहा कि इन नए प्रतिबंधों के बाद बिजली के उपकरणों सहित कुछ अमेरिकी उत्पादों को रुस भेजना बंद हो जाएगा।

ब्रिटश में इस कथित रुसी हमले के बाद अमेरिका ने अपने यहां रह रहे 60 रुसियों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद फिर कई यूरोपीय देशों ने भी अपने यहां रह रहे रुसी अधिकारियों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया।

इसका जवाब देते हुए रुस ने भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। इसके अलावा रुस ने सेंट पीटसबर्ग में अमेरिकी काउंसलेट बंद करने का भी आदेश दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: US, Russia, America, Sanctions, Nerve Agent, अमिरिका, रुस, प्रतिबंध, नर्व ऐजेंट
OUTLOOK 09 August, 2018
Advertisement