Advertisement
06 August 2016

अमेरिका: ट्रंप का हिलेरी पर बड़ा हमला, बताया भ्रष्टाचार की महारानी

अमेरिका: ट्रंप का हिलेरी पर बड़ा हमला, बताया भ्रष्टाचार की महारानी | गूगल

अमेरिका के डेस मोइनेस आयोवा में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, हम लोग भ्रष्टाचार की महारानी के बारे में बात करने जा रहे हैं। उत्साही भीड़ को संबोधित कर रहे ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर एक और हमला करते हुए कहा, अगर हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति बन जाती हैं तो मेरे विचार में वास्तव में आपको आतंकवाद का सामना करना पड़ेगा, आपको समस्याएं होंगी, देश का भीतर से ही विनाश हो जाएगा। पिछले कई महीनों से ट्रंप हिलेरी क्लिंटन पर कुटिल और शैतान जैसे अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल कर हमला करते रहे हैं। वहीं 68 वर्षीय डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पिछले एक सप्ताह से देश में सभी चुनावी अभियानों की अगुवाई कर रही हैं। अगर वह चुनी जाती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

TAGS: रिपब्लिकन पार्टी, राष्ट्रपति पद, डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन, भ्रष्टाचार की महारानी, अमेरिका, डेमोक्रेटिक पार्टी, आतंकवाद, Republican Party, Presidential Election, Donald Trump, Hillary Clinton, Queen of Corruption, US, Democratic Party, Terrorism
OUTLOOK 06 August, 2016
Advertisement