Advertisement
14 August 2025

अमेरिका की चेतावनी: ट्रम्प-पुतिन वार्ता असफल रही तो भारत पर बढ़ सकते हैं अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली वार्ता “ठीक नहीं होती” तो भारत पर अतिरिक्त ‘सेकेंडरी टैरिफ’ लगाया जा सकता है। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन पहले ही भारत के लिए कुल 50% आयात शुल्क लागू कर चुका है, 25% सामान्य और 25% अतिरिक्त, जिसका आधार रूसी तेल आयात है।

अब अगर ट्रम्प-पुतिन वार्ता असफल रही तो इन शुल्कों में और बढ़ोतरी हो सकती है। बेसेंट ने यूरोपीय देशों से भी इस दिशा में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उन्हें ‘put up or shut up’ यानी “आगे आओ या चुप रहो” का फैसला करना होगा। यह कदम स्पष्ट करता है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से पहले भारत को रणनीतिक और आर्थिक दबाव में रखने की नीति अपना रहा है।

साथ ही, यह संदेश भी दे रहा है कि अमेरिका-रूस संबंधों में भारत की भूमिका और उसके रूसी ऊर्जा खरीद पर अमेरिका कड़ी नजर रखे हुए है। इस चेतावनी के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर दीर्घकालिक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: US, India, additional tariffs, Vladimir Putin, Alaska talks, Scott Bessant, 50% import duty, Russian oil imports, European cooperation, strategic pressure, US-India trade relations, economic pressure
OUTLOOK 14 August, 2025
Advertisement