Advertisement
22 November 2015

म्‍यांमार: पन्‍ना खदान में भू-स्‍खलन से 90 लोगों की मौत

म्यांमार: पन्‍ना खदान में भू-स्‍खलन से 90 लोगों की मौत | AP/file

म्‍यांमार के काचिन प्रांत के दूरदराज में स्थित इस खनन क्षेत्र में बहुत से लोग इस उम्मीद में झोंपडि़या बना कर रह रहे थे कि पन्ना मिलने से उनकी तकदीर बदल जाएगी। एचपकांत के एक स्थानीय अधिकारी निलार माइंत ने बताया, हमने 21 नवंबर को 79 शव पाए और आज 11 शवों को निकाला गया है। इस तरह अभी तक 90 लोगों के मरे की खबर है।

माइंत ने कहा, हम लोग सिर्फ शव देख रहे हैं और कोई नहीं जानता कि यहां कितने लोग दबे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मलबे से सिर्फ एक व्यक्ति जीवित निकाला जा सका था, उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। रेड क्रास, सेना, पुलिस और स्थानीय सामुदायिक समूहों के बचावकर्ता घटनास्थल पर हैं और लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस दूरदराज के इलाके में खराब मौसम इस काम में बाधा डाल रहा है।

यह भूस्खलन जिस जगह हुआ वहां विश्व के सर्वोत्‍तम गुणवत्ता वाले पन्ने पाए जाते हैं जिसके कारोबार से म्यांमार में हर साल अरबों डालर की राशि आती है।

TAGS: म्‍यांमार, जेड खान, पन्‍ना की खदानें, भू-स्‍खलन, शव, हादसा
OUTLOOK 22 November, 2015
Advertisement