Advertisement
09 June 2024

कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान ने जारी किया संयुक्त बयान, लंबित मुद्दों को हल करने में ‘एकतरफा कार्रवाई’ का विरोध

कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान ने जारी किया संयुक्त बयान, लंबित मुद्दों को हल करने में ‘एकतरफा कार्रवाई’ का विरोध

शरीफ की चार दिवसीय चीन यात्रा आज संपन्न हुई, जो मार्च में शुरू हुए उनके दूसरे कार्यकाल के बाद उनकी पहली यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान शरीफ का ध्यान चीनी निवेश और सहायता को बढ़ाने पर था, क्योंकि उनका देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

यात्रा के अंत में जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘‘दोनों पक्ष दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व, सभी लंबित विवादों के समाधान की आवश्यकता तथा किसी भी एकतरफा कार्रवाई के विरोध को रेखांकित करते हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू कश्मीर की स्थिति के नवीनतम घटनाक्रमों से अवगत कराया। चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू कश्मीर विवाद इतिहास से उपजा है और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।’’

TAGS: China statement on kashmir, Pakistan statement on kashmir, Kashmir issues, Jammu and Kashmir
OUTLOOK 09 June, 2024
Advertisement