Advertisement
06 May 2019

रूस में इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग, 41 लोगों की मौत, देखें वीडियो

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को एक यात्री विमान के इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना मॉस्को एयरपोर्ट पर हुई है। कई यात्री विमान की इमर्जेंसी स्लाइड्स के माध्यम से बाहर निकले, जो हार्ड लैंडिंग के बाद फुलाया गया था।

समाचार एजेंसी आईएनएस ने जांचकर्ताओं का हवाला देते हुये यह जानकारी दी। सुखोई यात्री विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 73 यात्री समेत 5 क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना की जांच कर रही टीम की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को ने कहा कि विमान में मौजूद 78 लोगों में से केवल 37 लोग जीवित हैं, यानी 41 लागों की मौत हो गई है।

इससे पहले दुर्घटना की जांच कर रही टीम की एक प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को ने कहा था, "इस वक्त, हम 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हैं, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।" 

Advertisement

विमान से आग की लपटें और धुआं

इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें विमान से आग की लपटें और धुआं उठते हुए दिखाई दे रहा है। स्थिति पर काबू पाने के लिए लैडिंग के तुरंत बाद बचावकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना से संबंधित वीडियो में विमान के आपातकालीन द्वार से निकालते देखा जा सकता है। एक दूसरे वीडियो में लैंड करते विमान के पिछले भाग से काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है, वहीं आगे के दरवाजे से यात्री कूदते नजर आ रहे हैं।


 

 जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते ही विमान में धुआं उठने लगा। इस पर विमान के चालक दल ने एटीसी को जानकारी दी और विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान पूरा विमान आग के गोले में बदल गया। हादसा इतना भयानक था कि विमान से निकलती आग की लपटों और आसमान में धुएं को दूर से देखा जा सकता था।

दो साल पुराना था विमान

हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान दो साल पुराना था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 13 dead, Russian passenger plane, fire
OUTLOOK 06 May, 2019
Advertisement