Advertisement
22 March 2016

ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर धमाके, एक की मौत

हवाई अड्डा प्रवक्ता एंक फ्रांसेन ने बताया कि रवानगी हॉल में दो विस्फोट हुए। तुरंत प्राथमिक उपचार टीम मदद के लिए वहां पहुंच गई थी। घटना के बाद यात्रियों को हवाई पट्टी पर ले जाया गया और लोगों से हवाई अड्डा न आने की अपील जारी की गई।

पेरिस हमलों के मुख्य संदिग्ध सालेह अब्देसलाम को ब्रसेल्स में गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही दिनों के भीतर यह विस्फोट हुए हैं। अगले आदेश तक बेल्जियम हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। यह भी खबर आई है कि विस्फोटों से पहले ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर अरबी में नारे भी लगाए गए थे। 

TAGS: bomb blast, brussels airport, बम विस्फोट, ब्रसेल्स हवाई अड्डा
OUTLOOK 22 March, 2016
Advertisement