Advertisement
23 May 2017

ब्रिटेन: मैनचेस्टर में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान धमाका, 22 की मौत, 59 घायल

FILE PHOTO

मंगलवार को यहां अमेरिकन गायक एरियाना ग्रांडे के संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान धमाका हो गया। इस विस्फोट के बाद ब्रिटिश पुलिस ने 19 लोगों के मरने और 59 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस इसे आतंकी घटना मान कर चल रही है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस धमाके के बाद बयान जारी किया है। उन्होंने कहा “एक भय उत्पन्न करने वाला आतंकी हमला है। हमले में मारे गए लोगों को मेरी श्रद्धांजलि।”

कार्यक्रम स्थल के करीब रहने वाली सूजी मिशेल ने बताया कि उनका फ्लैट कार्यक्रम स्थल के ठीक विपरीत दिशा में है। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो देखा कि बड़ी संख्या में लोग इधर-उधर भाग रहे थे।

फिलहाल एरेना के नीचे मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन से रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। मैनचेस्टर विक्टोरिया के निकट एक घटना होने से समस्त आपातकालीन सेवाएं वहां लगा दी गई हैं, जिसकी वजह से सभी लाइनों को बंद किया जा रहा है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के इयान हॉपकिंस ने बताया कि हम पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जब तक हमें कोई और जानकारी नहीं मिल जाती हम इसे हम एक आतंकी हमले की तरह देख रहे हैं।

Advertisement

हमलावर की मौत

पुलिस ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था। हमलावर की भी इस धमाके में मौत हो गई।

आम चुनाव से पहले हमला

ब्रिटेन में 8 जून को आम चुनाव है जिसके लिए अभियान जोर-शोर से चल रहा था। हमले के बाद सभी बड़ी पार्टियों ने चुनाव अभियान स्थगित किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैनचेस्टर की घटना पर गहरा दुख जताया है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए इस हादसे में हताहत परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।


 

TAGS: UK, Explosion, music concert, Manchester, 19 killed, 59 wounded.
OUTLOOK 23 May, 2017
Advertisement