10 May 2016
म्यूनिख में अल्लाह-हु-अकबर बोल 4 को मार दिया चाकू, एक की मौत
म्यूनिख में अल्लाह-हु-अकबर बोल 4 को मार दिया चाकू, एक की मौत | google
पुलिस के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी हमले के दौरान जोर जोर से नारे लगा रहा था। हमले में कई लोगों को गंभीर चाेट आई है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। जर्मन मीडिया के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में शामिल जर्मनी अब तक किसी भी तरह के बड़े आतंकी हमले से बचा हुआ है। जबकि उसके पड़ोसी फ्रांस और बेल्जियम में आईएसआईएस ने काफी हमले किए हैं। इस्लामी आतंकवाद विश्व में एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही हैं। विश्व के हर कोने में आईएसआईएस के आतंकी पांव पसार रहे हैं।