Advertisement
24 April 2022

फ्रांस: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, एमैनुएल मैक्रों और दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन के बीच टक्कर

फ्रांस: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, एमैनुएल मैक्रों और दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन के बीच टक्कर | प्रतीकात्मक तस्वीर

फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को मतदान शुरू हो चुका है। इस चुनाव में राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन के बीच काटे की टक्कर है। चुनावी जानकारों के अनुसार, मैक्रों के लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावना अधिक है।

अगर इस चुनाव में मैक्रों जीत जाते हैं तो पिछले 20 सालों में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले फ्रांस के पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे। साथ ही, यूरोप की भविष्य की दिशा तय करने में और यूक्रेन में युद्ध रोकने के पश्चिमी देशों के प्रयासों पर दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि मतदान के बाद जितने भी 'ऑपिनियन पोल' हुए हैं, उसमें मध्यमार्गी नेता मैक्रों (44) के जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, उनके राष्ट्रवादी प्रतिद्वंदी पेन (53) पर जीत का अंतर छह से 15 प्रतिशत मत के बीच रह सकता है।

Advertisement

दोनों उम्मीदवार एक वामपंथी उम्मीदवार के 77 लाख मतों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गये हैं। मतदान केंद्र रविवार सुबह आठ बजे खुल गए और अधिकतर स्थानों पर शाम सात बजे बंद हो जाएंगे, जबकि बड़े शहरों में रात आठ बजे तक मतदान केंद्र खुले रहेंगे।

TAGS: France, Marine Le Pen, President Emmanuel Macron, right-wing, Voting
OUTLOOK 24 April, 2022
Advertisement