Advertisement
22 April 2017

बलूचिस्तान में सामान्य जीवन जीना चाहते हैं 400 से अधिक आतंकी, छोड़े हथियार

संकटग्रस्त प्रांत में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और कर्मियों पर कथित रूप से हमला करने वाले बलूच रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए), बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य अलगाववादी समूहों के आतंकवादियों ने शुक्रवार को यहां प्राधिकारियों को अपने हथियार सौंपे।

सदर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर रियाज ने कहा कि जो सामान्य जीवन जीना चाहते हैं वे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति हथियार छोड़ना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने आरोप लगाया कि विदेशी एजेंसियों ने लंबे समय से प्रांत के निर्दोष लोगों को गुमराह करके और भड़काकर उनका इस्तेमाल किया है।

Advertisement

बीएलए के कमांडर शेर मोहम्मद ने कहा कि पाकिस्तान विरोधी तत्वों ने उन्हें धोखा दिया।

वहीं, एक वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी ने कहा कि अभी तक 1500 से अधिक आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

पाकिस्तान का कहना है कि बलूचिस्तान में अफगानिस्तान एवं ईरान के साथ लगती उसकी सीमाओं का इस्तेमाल देश में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से लोगों को भड़काने एवं प्रशिक्षित करने के लिए किया जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बलूचिस्तान, सामान्य जीवन, छोड़े हथियार, 434 आतंकी, Baluchistan, Normal life, left Weapons, 434 terrorist
OUTLOOK 22 April, 2017
Advertisement