Advertisement
03 August 2018

पाकिस्तान को दी जाने वाली राशि में अमेरिका ने की भारी कटौती

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा राशि में करीब 80 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर से घटाकर 150 मिलियन डॉलर कर दिया है।

एक दिन पहले ही अमेरिकी कांग्रेस ने 716 बिलियन से अधिक रक्षा राशि वाले बिल को मंजूरी दी है।  यह ऐसे समय में किया गया है जब 2019 के लिए नेशनल डिफेंस अॅथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) के तहत सैन्य खर्च को तो बढ़ाया गया लेकिन इसमें कोई नीतिगत परिवर्तन नहीं किया गया है।

एक समय अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एनडीएए के तहत ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए 1 बिलियन डॉलर तक की सहायता दी जाती थी। कांग्रेस से पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति ट्रंप के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement

हालांकि इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान को दी जाने वाली राशि को कुछ समय के लिए रोका गया है लेकिन इसमें किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी।

यहां यह भी गौर करने लायक है कि इस साल की पहली जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट करके आतंकवाद पर पाकिस्तानी रुख की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान हमें मूर्ख बना रहा है।

TAGS: America, Pakistan, Aid, help पाकिस्तान, राशि, अमेरिका, कटौती
OUTLOOK 03 August, 2018
Advertisement