Advertisement
08 June 2018

आस्ट्रिया में सात मस्जिदें बंद

file photo

ऑस्ट्रिया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात मस्जिदों को बंद कर रही है। इसके अलावा सरकार करीब 60 इमामों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है। गृह मंत्री हर्बर्ट किकल ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले, चांसलर सबैस्टियन कुर्ज ने कहा कि सरकार वियना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजियस कम्यूनिटी को भंग कर रही है. सरकार 2015 के एक कानून के तहत यह कार्रवाई कर रही है।

ऑस्ट्रिया की आबादी करीब 88 लाख है जिसमें लगभग 6 लाख मुस्लिम हैं। इनमें से ज्यादातर तुर्की के मुसलमान हैं या उनका मूल तुर्की का है।

TAGS: Austria, expel, imams, shuts, mosques
OUTLOOK 08 June, 2018
Advertisement