Advertisement
26 January 2017

गणतंत्र दिवस : तिरंगे के रंगों की रोशनी में जगमगाई सबसे उंची इमारत

google

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अपने ट्वीट में कहा, बुर्ज खलीफा भारत गणराज्य को शुभ राष्‍ट्रीय दिवस की कामना करता है।

बुर्ज खलीफा ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी और अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया था, हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्‍ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

तिरंगे के रंगों की रोशनी की यह महफिल तीन बार जमी। इसे दोहराया जाएगा। इसके साथ ही दुबई फाउंटेन शो होगा। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर उंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर किया गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। भाषा

TAGS: बुर्ज खलीफा, गणतंत्र, भारत, संविधान, constitution, burj khalifa, republic, india
OUTLOOK 26 January, 2017
Advertisement