Advertisement
06 April 2017

दलाई लामा पर भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देगा चीन

चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स ने भारत के गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के बयान के बाद भारत पर तीखा हमला बोला है। रिजीजू ने कहा था कि अरूणाचल प्रदेश, जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है, वह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

रिजीजू की टिप्पणियों पर विरोध जताते हुए इन अखबारों ने कहा कि भारत दलाई लामा का इस्तेमाल चीन के खिलाफ एक रणनीतिक औजार के रूप में कर रहा है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट के प्रतिबंध के खिलाफ वीटो जैसे मजबूत अधिकार का इस्तेमाल किया है।

चाइना डेली ने कहा, दिल्ली ने ना सिर्फ 14वें दलाई लामा को दक्षिणी तिब्बत में आने की इजाजत दी बल्कि तिब्बती आजादी के आध्यात्मिक नेता को भारत के गृह मामलों के कनिष्ठ मंत्री ने एक सैर भी करवाई। दक्षिणी तिब्बत भारत द्वारा अवैध ढंग से कब्जाया गया ऐतिहासिक चीनी क्षेत्र है, जिसे भारत  अरूणाचल प्रदेश कहता है। बीजिंग के लिए यह दोहरा अपमान है। भाषा

TAGS: दलाई लामा, भारत यात्रा, चीन, विरोध, Dalai Lama, china, against, india
OUTLOOK 06 April, 2017
Advertisement