Advertisement
27 January 2018

काबुल हमले में हक्कानी नेटवर्क का हाथ, 63 लोगों की मौत: अफगानिस्तान सरकार

ANI

युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक बड़ा विस्फोट हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार, इस आत्मघाती हमले में कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है और 151 लोग घायल हुए।

अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक, हमले के पीछे हक्कानी नेटवर्क का हाथ है।

बम छिपाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस का कहना है कि आंतरिक मंत्रालय की पुरानी इमारत के नजदीक आत्मघाती बम हमला हुआ है। यह इमारत यूरोपियन यूनियन और शांति परिषद के दफ़्तरों के नज़दीक है। 

Advertisement

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के डेप्युटी स्पोक्समैन नसरत रहीमी ने एएफपी को बताया, 'आत्मघाती हमलावर ने चेकपॉइंट्स को पार करने के लिए एक ऐम्बुलेंस का इस्तेमाल किया। पहले चेकपोस्ट को उसने यह कहकर पार किया कि वह मरीज को लेकर जमूरियत हॉस्पिटल ले जा रहा है। दूसरे चेकपोस्ट पर वह पहचान लिया गया जिसके बाद उसने विस्फोटकों से भरी ऐम्बुलेंस को उड़ा दिया।'

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

TAGS: kabul, afghanistan, 17 people killed, 110 injured
OUTLOOK 27 January, 2018
Advertisement