Advertisement
13 July 2016

एशिया के दानवीरों में 5 भारतीय भी

फोर्ब्स द्वारा जारी एशिया के दानदाताओं की सूची में 5 भारतीयों में विनीत नायर भी हैं शामिल

इस सूची में 13 देशों के 40 लोगों को शामिल किया गया है। जिन लोगों ने पिछले एक साल में दान किया है उसके आधार पर यह सूची बनाई गई है। इनमें पांच लोग भारत के हैं। खास बात यह है कि बाकी लोग अलग-अलग देश के हैं। भारत से इस सूची में शामिल होने वाले पांच भारतीयों के अलावा किसी और देश के इतने लोग इस सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं।

एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर और उनकी पत्नी अनुपमा नायर ने संपर्क फाउंडेशन के जरिए 670 करोड़ रुपये दान किए हैं। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट के आदर पूनावाला ने पुणे में सफाई के लिए 100 करोड़ रुपये लगाए। वहीं बेन इंडिया के सीईओ अपनी कमाई से हर साल लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा समाज की बेहतरी के लिए खर्च कर देते हैं। 

TAGS: forbes, philanthropy list, vineet nayar, फोर्ब्स, दानदाताओं की सूची, विनीत नायर
OUTLOOK 13 July, 2016
Advertisement