Advertisement
02 November 2017

Forbes: दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल प्रियंका चोपड़ा, टॉप पर एंजेला मर्केल

Forbes: दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल प्रियंका चोपड़ा, टॉप पर एंजेला मर | File Photo

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में प्रियंका समेत 5 भारतीय महिलाओं का नाम भी शामिल है। भारतीय महिलाओं में सबसे अच्छी रैंकिंग चंदा कोचर की है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल इस लिस्ट में नंबर वन रैंक पर हैं।

इस लिस्ट में प्रियंका को 97वें स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में पहले पायदान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं। इससे पहले प्रियंका को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 15 सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भी जगह मिली है। इस लिस्ट में जेके रॉलिंग और टेलर स्विफ्ट जैसी महिलाएं शामिल हैं।

फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका इसमें शामिल दूसरी सबसे कम उम्र की महिला हैं। टेलर स्विफ्ट 27 साल की हैं जबकि प्रियंका की उम्र 35 साल है। प्रियंका के अलावा लिस्ट में कुछ और भारतीयों को जगह मिली है, जिनमें इंदिरा नुई (11वां स्थान), चंदा कोचर (32वां) और रोशनी नाडर (57वां स्थान) शामिल हैं। लिस्ट में शामिल दुनियाभर की महिलाएं राजनीति, बिजनेस, कला और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्र से हैं।

Advertisement

बता दें कि प्रियंका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका नाम हॉलीवुड में सबसे ज्यादा सफल भारती एक्ट्रेस में गिना जाता है। यूनिसेफ ने उन्हें गुडविल एम्बेसडर भी बनाया है। पिछले दिनों प्रियंका ने फोर्ब्स की टॉप 10 हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में भी जगह बनाई थी, जिसमें उन्हें आठवां स्थान मिला था।  

 


 

TAGS: Forbes, Priyanka Chopra, 100, Most Powerful Women List
OUTLOOK 02 November, 2017
Advertisement