Advertisement
31 July 2016

हैरी पॉटर का जादू छाया, नई किताब खरीदने दुकानों पर भीड़

गूगल

नई किताब हैरी पॉटर एंड द क्रस्ड चाइल्ड को सबसे पहले खरीदने वाले लोगों में शामिल होने के लिए सिंगापुर के ऑर्चेड रोड पर सुबह सात बजे से ही किताबों की दुकानों पर करीब 300 लोग पहुंच गए थे।

किताब खरीदने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आईं 24 वर्षीय छात्रा सामांथा चौआ ने कहा कि वह सुबह पांच बजे से ही चौथी मंजिल पर स्थित किताब की दुकान के बाहर इंतजार कर रही थी। वह किताब खरीदने के लिए खड़ी कतार में पहले नंबर पर थीं। उन्होंने कहा, हम यहां बहुत सुबह आ गए थे और उस समय मॉल खुला भी नहीं था इसलिए हमें कार्गो लिफ्ट से आना पड़ा।

उन्होंने कहा, मैं इन हैरी पॉटर की किताबों को पढ़ते हुए बड़ी हुई हूं और मेरी अलमारी में इनके लिए एक विशेष जगह है लेकिन इस किताब की जगह और भी खास होगी। हैरी पॉटर पर केंद्रित यह आठवीं किताब है और इसमें एक वयस्क हैरी पॉटर का चित्रण किया गया है। अपने कई प्रशंसकों की तरह, अब हैरी पॉटर भी वयस्क हो चुका है और उसके परिवार में पत्नी जिनी वीसली और तीन बच्चे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हैरी पॉटर, नई किताब, द क्रस्ड चाइल्ड, सिंगापुर, दुकानों पर भीड़, कतारें, वयस्क हैरी पॉटर
OUTLOOK 31 July, 2016
Advertisement