Advertisement
25 May 2018

हॉलीवुड अभिनेत्रियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी हार्वे वाइंस्टीन गिरफ्तार

file photo

हॉलीवुड अभिनेत्रियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी निर्माता हार्वे वाइंस्टीन ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क पुलिस के सामने मैनहट्टन में आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया?

पिछले साल 66 वर्षीय हार्वे वाइंस्टीन पर अभिनेत्रियों के साथ-साथ करीब 70 महिलाओं ने रेप और यौन दुर्व्यव्हार के आरोप लगाए थे। इन खुलासों के बाद ही पहले हॉलीवुड और उसके बाद पूरी दुनिया में मी टू अभियान बड़े स्तर पर शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत कई महिलाएं सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कर चुकी हैं। वाइंस्टीन हॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स में शुमार हैं। वे प्रसिद्ध मीरामैक्स स्टूडियो के सह-संस्थापक भी हैं।

TAGS: Harvey, Weinstein, arrested, rape, charges, hollywood
OUTLOOK 25 May, 2018
Advertisement