Advertisement
06 February 2018

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम ने धमकियों के बाद पाकिस्तान छोड़ा

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम ने धमकियों के बाद पाकिस्तान छोड़ा | google

पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने धमकियों की वजह से पाकिस्तान छोड़ दिया है। पूर्व टीवी एंकर रेहम को अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रहीं थी।

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रेहम ने रविवार की रात को पाकिस्तान छोड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें अज्ञात लोगों से फोन पर धमकियां मिल रहीं थी।

न्‍यूज चैनल को रेहम ने एक ऑडियो रिकार्डिंग भी दी थी जिसमें रेहम खान फाउंडेशन के कोआर्डिनेटर को रेहम के साथ काम करने को लेकर चेताया गया था। रेहम के साथ काम करने को लेकर चेताया गया था। 44 वर्षीय पूर्व टीवी एंकर ने कहा कि कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें फोन कर इमरान खान को भूलने और उनसे किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ने की सलाह दी। रेहम ने कहा कि अपने जीवन और अनुभव पर आधारित किताब भी लिखेंगी।

Advertisement

इमरान खान ने छह जनवरी 2015 को रेहम के साथ निकाह की पुष्टि की थी। दोनों के रिश्ते 30 अक्टूबर 2015 को तलाक के बाद खत्म हो गए थे।

TAGS: Reham, Khan, Imran, Pakistan, left, threats
OUTLOOK 06 February, 2018
Advertisement