Advertisement
01 January 2019

पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं 537 भारतीय, कैदियों की सूची की साझा

पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं 537 भारतीय, कैदियों की सूची की साझा | File Photo

पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय बंद हैं। पाक ने यह सूची एक द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत के साथ मंगलवार को साझा की।

सूची आने के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि कि इन कैदियों में 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग हैं। यह कदम पाकिस्तान और भारत के बीच 21 मई, 2008 के कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत उठाया गया है। समझौते के तहत, दोनों देशों को साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को एक दूसरे की हिरासत में रखे गए कैदियों की सूची को साझा करना जरूरी है। भारत भी जल्द ही पाकिस्तान के उच्चायोग के साथ भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा करेगा।

दोनों देश बार-बार तनाव के बावजूद कैदियों की सूची साझा करने की परंपरा का पालन करते रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जटिल संबंधों को समग्र वार्ता प्रक्रिया के जरिए सुधारने की कोशिश के तहत यह समझौता किया गया था।

Advertisement

अक्सर कर लिए जाते हैं गिरफ्तार

पाकिस्तान और भारत दोनों ही अक्सर मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्र का कोई स्पष्ट सीमा नहीं है। इन मछुआरों के पास समुद्री इलाके में सटीक बॉर्डर को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं भी नहीं हैं। लंबी और धीमी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेल में रहते हैं लेकिन समय-समय पर दोनों ही देश सदभावना के तौर पर मछुआरों को रिहा कर देते हैं।

TAGS: India, Pakistan, exchange, lists, prisoners
OUTLOOK 01 January, 2019
Advertisement