Advertisement
17 October 2017

भारतीय मूल का ये लड़का ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में शुमार

भारतीय मूल का ये लड़का ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में शुमार | अक्षय रूपारेलिया

भारतीय मूल का एक लड़का ब्रिटेन में सबसे छोटी उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो गया है। इस लड़के का नाम अक्षय रूपारेलिया है।

एक साल से कुछ ज्यादा समय में उसकी ऑनलाइन एस्टेट एजेंसी के कारोबार की कीमत 1.20 करोड़ पौंड (करीब 103 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

अक्षय रूपारेलिया सिर्फ 19 साल के हैं। वह स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन साथ में बिजनेस भी करते हैं। इस हफ्ते उनकी कंपनी ‘Doorsteps.Co.UK’ ब्रिटेन में 18वीं सबसे बड़ी एस्टेट एजेंसी बन गई है। सिर्फ 16 महीने पहले उन्होंने इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। अक्षय का दावा है कि इस दौरान वह 10 करोड़ पौंड (करीब 860 करोड़ रुपये) कीमत की संपत्तियां बेच चुके हैं।

Advertisement

अक्षय ने बताया कि अपनी कंपनी शुरू करने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से सात हजार पौंड (करीब 6 लाख रुपये) उधार लिए थे। अब उनकी कंपनी में दर्जनभर लोग कार्य करते हैं। उनकी कंपनी संपत्ति बेचने के लिए ब्रिटेन भर में स्वरोजगार माताओं की मदद लेती है। खास बात यह है कि संपत्ति बेचने के लिए हजारों पौंड वसूलने की बजाय उनकी कंपनी बहुत कम धनराशि लेती है।

अक्षय के पिता कौशिक (57) और मां रेणुका (51) दोनों ही सुन सकने में असमर्थ हैं। रूपालिया को ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र और मैथमैटिक्स के अध्ययन करने का ऑफर मिला है लेकिन उन्होंने पढ़ानो को होल्ड पर रखकर अपने बिजनेस को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया। लिहाजा अब वे ब्रिटेन की सक्सेजफुल बिजनेसमैन बन गए हैं। 

TAGS: UK, akshay ruparelia, millionaire, britain, india, real estate
OUTLOOK 17 October, 2017
Advertisement