Advertisement
24 September 2021

कमला हैरिस ने पीएम मोदी के सामने की लोकतंत्र पर बात, कहा- हालात सुधारने के लिए भारत का साथ आना जरूरी

FILE PHOTO

अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ कई मुद्दों पर बात हुई है। कमला हैरिस ने पीएम मोदी के सामने लोकतंत्र के मुद्दे को भी उठाया। बिना किसी देश का नाम लिए उन्होंने कहा कि दुनिया में लोकतंत्र खतरे में है और और इसे बचाने की जरूरत है। अगर हालात सुधारने हैं तो भारत का साथ आना जरूरी है।

देश की विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से लगातार आरोप लगाती रही हैं कि देश का लोकतंत्र कमजोर हुआ है। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता पर एकाधिकार के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और स्वतंत्रता खत्म कर दी है।   इसी साल मार्च महीने में अमेरिका स्थित संस्था फ्रीडम हाउस ने अपनी सालाना रिपोर्ट में भारत के लोकतंत्र की रैंकिंग नीचे कर दी थी। मार्च में ही स्वीडन स्थित वी-डेम इंस्टिट्यूट ने कहा था कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था चुने हुए निरंकुश शासन में तब्दील हो गई है.।

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी से कहा कि ये जरूरी है कि हम अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संस्थानों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि मैं अपने पर परिवार और अपने खुद के अनुभवों से जानती हूं कि भारतीय लोग लोकतंत्र को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं और वे जानते हैं कि इसे लेकर क्या काम करने की जरूरत है ताकि हम लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संस्थानों की कल्पना कर सकें और फिर उन्हें वाकई प्राप्त कर सकें।

Advertisement

बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका की वाइस प्रेसीडेंट बनी हैं। वे अमेरिका का दूसरा शक्तिशाली पद संभालने वाली पहली महिला भी बनी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kamala Harris, कमला हैरिस, अमेरिका, democracy, PM Modi, पीएम मोदी, India, US
OUTLOOK 24 September, 2021
Advertisement