Advertisement
15 May 2019

इस व्यक्ति ने 22 बार एवरेस्ट पर चढ़ने का अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया

इस व्यक्ति ने 22 बार एवरेस्ट पर चढ़ने का अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया

49 साल के कामी रीता शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर कदम रख कर अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर इतनी बार पहुंचने वाले कामी अकेले शख्स हैं।

शेरपा बहुत जाने माने पर्वतारोही हैं। सोलुखुंबू के थमे गांव में रहने वाले रीता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 23 वीं बार सफल चढ़ाई की। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है। उनकी इस उपलब्धि को सेवन समिट ट्रैक्स के फेसबुक पर साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि शेरपा ने 22 बार एवरेस्ट को फतह करने का अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया है। अब कामी रीता अकेले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने 23 बार इस चोटी को छुआ है। कामी रीता फिलहार सेवन समिट ट्रैक्स में सीनीयर गाइड के रूप में जुड़े हुए हैं। 

सेवन समिट की पूरी टीम ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। कंपनी का कहना है कि यह देश के लिए गर्व की बात है। 23 बार एवरेस्ट को फतह करना कोई मामूली बात नहीं है। यह किसी भी सामान्य कल्पना से भी बड़ी बात है।

Advertisement

रीता शेरपा ने पहली बार 13 मई, 1994 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इससे पहले वह K2, चो-ओयू, ल्होस्टे और अन्नपूर्णा सहित 8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर चढ़ चुके हैं।

TAGS: Kami Rita Sherpa, Mt. Everest
OUTLOOK 15 May, 2019
Advertisement