Advertisement
10 February 2017

नेपाल का पुखरावा हादसे के आरोपी होदा को देने से इनकार

google

उसका मुकदमा नेपाली अदालत में विचाराधीन है, ऐसे में उसे भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंप सकते। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इस संबंध में नेपाल सरकार को अवगत करा दिया है। दोनों देश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। नेपाली प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार पुखरायां रेल हादसे के मास्टर माइंड शमसुल होदा को लेने के लिए नई दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गुरुवार को नेपाल गई। नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शमसुल होदा को रेल दुर्घटना का मुख्य आरोपी होने का दावा किया। नेपाल प्रशासन ने शमसुल होदा को भारत को सौंपने से इन्कार कर दिया। नेपाली प्रशासन ने बताया कि शमसुल के ऊपर बारा के न्यायालय में हत्या का केस दर्ज है। क्राइम ब्रांच के डीआइजी बम बहादुर भंडारी ने नेपाली मीडिया से कहा कि नेपाल के नागरिक को दूसरे देश को सौंपना फिलहाल कानून सम्मत नहीं है।

शमसुल नेपाल में हुए एक हत्या में शामिल है। अदालत के आदेश पर जेल में बंद है। ऐसी स्थिति में होदा को भारत को सौंपना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। भारतीय टीम होदा से जब चाहे पूछताछ कर सकती है। पूछताछ के लिए नेपाल भारत की मदद कर सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नेपाल, पुखरावा हादसा, आरोपी, होदा, आईएसआई
OUTLOOK 10 February, 2017
Advertisement