Advertisement
24 February 2017

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री केनेथ जे ऐरो का निधन

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री केनेथ जे ऐरो का निधन

केनेथ जे ऐरो के पुत्र डेविड ऐरो ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को बे इलाके के पालो अल्टो स्थित घर में केनेथ ने अंतिम सांस ली। डेविड ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, वह बहुत प्यारे इंसान, अच्छे पिता होने के साथ विनम्र व्यक्ति थे। वह लोगों की परवाह करते थे। मुझे लगता है उनकी अकादमिक उपलब्धियां, जिसके बारे में लोग बाते करते हैं,  बड़ी और संभावनाओं वाली थी। लेकिन उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता था कि उनके काम से लोगों पर क्या फर्क पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि ऐरो और ब्रिटिश अर्थशास्त्री सर जॉन आर हिक्स ने 1972 में सम्मिलित रूप से अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता था। यह पुरस्कार उन्हें सामान्य संतुलन के सिद्धांत पर अग्रणी गणितीय कार्य के लिए दिया गया था। उनका कहना था कि समूची अर्थव्यवस्था में मांग और आपूर्ति के बीच समग्र संतुलन है। उन्होंने उत्पादों की बिक्री में शामिल कारकों के लिए एक गणितीय मॉडल पेश किया था। ऐरो ने अपना ज्यादातर समय स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी में बिताया। हालांकि उन्होंने 11 साल तक हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया। उन्हें एक संरक्षक के रूप में भी जाना जाता था। उनके पढ़ाए हुए पांच छात्रों को बाद में नोबेल पुरस्कार मिला।

TAGS: noble prize winner, kenneth j arrow, नोबेल विजेता, केनेथ जे एरो
OUTLOOK 24 February, 2017
Advertisement