Advertisement
29 May 2019

भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का एयर स्पेश अब 14 जून तक रहेगा बंद

भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का एयर स्पेश अब 14 जून तक रहेगा बंद | FILE PHOTO

पाकिस्तान ने अब 14 जून तक भारतीय उड़ानों के लिए अपने एयर स्पेश से प्रतिबंध नहीं हटाने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यह जानकारी दी। इससे पहले इस पर 30 मई तक रोक लगाई थी। माना जा रहा था कि लोकसभा चुनावों नतीजों के बाद इसके खोलने पर फैसला ले लिया जाएगा लेकिन भारत पाक के बीच फिलहाल तल्खी कम होती दिखाई नहीं देती।  

बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की तरफ से आतंकी शिविर पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने एयर स्पेस को बाहरी विमानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था। भारत ने भी इसी दिन अपना एयरस्पेस पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया था।

कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर असर

Advertisement

इसके बाद 27 फरवरी को इस्लामाबाद ने नई दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर जाने वाले विमानों को छोड़कर अन्य सभी फ्लाइट के लिए अपना एयर स्पेश खोल दिया था। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप और दक्षिणपूर्व एशिया की उड़ानें हैं। एविएशन कॉरिडोर के मध्‍य में पाकिस्‍तान आता है और एयरस्‍पेस के बंद होने से सैंकड़ो कॉमर्शियल और कार्गो फ्लाइट प्रभावित हैं।

अपनाने पड़ते हैं दूसरे रास्ते

भारतीय विमानों के लिए पाकिस्‍तान का वायुक्षेत्र बंद होने की वजह से भारतीय एयरलाइंस को काफी नुकसान हो रहा है। पाकिस्‍तान के एयरस्‍पेस बंद करने के फैसले से भारतीय एयरलाइन कंपनियों को दूसरे रास्‍ते अपनाने पड़ रहे हैं। एयर स्ट्राइक से पहले दिल्ली से यूरोप जाने वाली उड़ानें पाक की हवाई सीमा के ऊपर से गुजरती थीं।  दिल्ली से एम्सटर्डम के बीच औसत एक फ्लाइट को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है और उनकी परिचालन लागत पर असर पड़ रहा है।

TAGS: Pakistan, extends, airspace, closure, Indian, border, June, 14
OUTLOOK 29 May, 2019
Advertisement