Advertisement
29 September 2016

पाकिस्तान प्यासा नहीं मरेगा बल्कि लड़ेगाः मुशर्रफ

गूगल

सिंधु नदी समझौते को लेकर भारत की ओर से हो रही सरगर्मियों के बारे में मुशर्रफ ने कहा कि हम प्यासे नहीं मरेंगे बल्कि लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अब तक इस समझौते को कभी नहीं छुआ। इसका कारण मुशर्रफ ने अंतरराष्ट्रीय दबाव को बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते का उल्लंघन मुमकिन नहीं है।

सार्क सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना जाने पर परवेज मुशर्रफ ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री अपनी मर्जी से पाकिस्तान जाते आते रहते हैं। कभी तो नवाज शरीफ को बधाई देने पहुंच जाते हैं और कभी पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बदनाम करते हैं। पूर्व सैनिक तानाशाह ने आरोप लगाया कि उड़ी हमला दरअसल कश्मीर मुद्दे से जुड़ा है मगर भारत इस मसले की बात ही नहीं करता। बुरहान वानी को शहीद बताते हुए पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह ने कहा कि जिसके पीछे लाखों लोग निकले उसे लीडर न कहा जाए तो क्या कहा जाए।

परवेज मुशर्रफ ने कहा कि वो 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के साथ कश्मीर मसले का हल निकाल रहे थे। लेकिन भारत नहीं चाहता कश्मीर मसला कभी हल हो। मुशर्रफ ने कहा कि 'भारत एक बड़ा देश है लेकिन उसका दिल छोटा है। हिंदुस्तान दबाना चाहता है। बलूचिस्तान के मुद्दे को दरकिनार करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि भारत इस मुद्दे से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में सब ठीक है। सिर्फ चंद लोग हैं जिन्हें भारत और रॉ मदद दे रहे हैं। उड़ी हमले पर मुशर्रफ ने कहा कि 'इस मसले को भारत बढ़ा चढ़ाकर दिखा रहा है। इस मुद्दे को इतनी तूल दी जा रही है कि पाकिस्तान पर हमला करने की बातें होने लगी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: परवेज मुशर्रफ, सैनिक तानाशाह, भारत, पाकिस्तान, कश्मीर, नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, बलूचिस्तान, उड़ी, सिंधू जल समझौता
OUTLOOK 29 September, 2016
Advertisement