Advertisement
25 April 2017

पाकिस्तान में रिमोट बम का निशाना बना यात्री वाहन, 10 लोगों की मौत

google

अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट केंद्रीय खुर्रम एजेंसी स्थित कोंटारा गांव में एक वैन को देसी बम से निशाना बनाए जाने के कारण हुआ। विस्फोट में मारे गए 10 लोगों में छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने कहा कि एक विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर को खुर्रम एजेंसी स्थित मुख्यालय पाराचिनार भेजा गया है ताकि घायलों को उपचार के लिए पेशावर लाया जा सके। सुरक्षा बल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्रा को घेर लिया। वहां पर खोजी अभियान भी चलाया गया।

इस हमले के लिए किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि यह इलाका अकसर सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनता रहा है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 25 April, 2017
Advertisement