Advertisement
06 May 2019

ब्रिटिश राजघराने में आया नन्हा मेहमान, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन ने दिया बेटे को जन्म

File Photo

ब्रिटिश राजघराने में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को जन्म दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन के शाही परिवार में एक और नन्हा मेहमान शामिल हो गया है। शाही परिवार ने खुद इस बारे में जानकारी दी। हालांकि फिलहाल बच्चे के नाम की घोषणा नहीं हुई है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, 'लड़के ने जन्म लिया है।' ट्विटर पर खुशखबरी भरा संदेश लिखा गया, 'ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।‘

Advertisement

शाही परिवार के बाहर के डॉक्टर ने की डिलीवरी

ब्रिटिश राजघराने में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी की डिलीवरी शाही परिवार के डॉक्टर नहीं कराई है। मेगन ने शाही परिवार के डॉक्टरों से डिलीवरी कराने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी सूट-बूट पहने हुए शख्स से अपनी डिलीवरी नहीं कराना चाहती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prince Harry's, wife megan, baby boy, british royal family
OUTLOOK 06 May, 2019
Advertisement