Advertisement
22 May 2018

रोहिंग्या कैंप पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कहा - इन बच्चों को मदद की जरूरत

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अचानक बांग्लादेश के रोहिंग्या पहुंचकर दुनिया को चौंका दिया। वे संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के एक अभियान के तहत त्रासदी से जूझ रहे रोहिंग्या बच्चों का हाल-चाल जानने वहां पहुंची। इस मौके पर बच्चों के बीच वक्त गुजारने के दौरान उन्होंंने कहा, "बच्चे ही इस मानवीय त्रासदी के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। एक पूरी पीढ़ी है जिसे अपना कोई भविष्य दिखाई नहीं देता। मैंने इनकी मुस्कुराहटों में इनकी आंखों के खालीपन को देखा है। पूरी दुनिया को इन बच्चों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए।" 

कैंप में बच्चों के साथ प्रियंका चोपड़ा 

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। सोमवार को बांग्लादेश पहुंचने पर वह सबसे पहले शमालपुर रोहिंग्या कैंप पहुंची। यहां उन्होंने बच्चों के साथ एक घंटा बिताया और यूनिसेफ द्वारा संचालित क्लीनिक भी देखने गईं। इन कैंपों में रहने वाले लोगों में 60 फीसदी बच्चे हैं जो बेहद भीड़ भरी जगहों पर रहने को मजबूर हैं। इनकी दशा देखकर प्रियंका ने कहा कि इन बच्चों को तो यह भी पता नहीं है कि उन्हें अगले शाम का भोजन मिलेगा भी या नहीं। उन्होंने कहा कि इनके लिए बने घर मानसून सीजन के आते ही ध्वस्त हो जाएंगे। इसकी वजह से इनमें असुरक्षा की भावना है।

कैंपों का हवाई सर्वे करतीं प्रियंका चोपड़ा


 

प्रियंका चोपड़ा 23 मई तक कैंपों का दौरा करेंगी और इसके अगले दिन ढाका लौट आएंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka Chopra, Rohingya, camps, Bangladesh, children, unisef
OUTLOOK 22 May, 2018
Advertisement