Advertisement
04 January 2018

7 जनवरी को बहरीन जाएंगे राहुल गांधी, NRI समुदाय को करेंगे संबोधित

7 जनवरी को बहरीन जाएंगे राहुल गांधी, NRI समुदाय को करेंगे संबोधित | File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह बहरीन के दौरे पर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेशी यात्रा होगी। इस यात्रा पर वह एनआरआई समुदाय को संबोधित करेंगे और उनके बहरीन के प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना है

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गांधी बहरीन राजघराने के राजकीय अतिथि होंगे और 8 जनवरी को वहां बसे एनआरआई सदस्यों को संबोधित करेंगे। पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 7 जनवरी को बहरीन के लिए रवाना होंगे और उनके नौ जनवरी तक वापस लौटने की संभावना है। उन्हें वहां बसे एनआरआई सदस्यों ने ही आमंत्रित किया है।

सूत्रों ने कहा कि गांधी के बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन-सलमान-अल-खलीफा तथा शाही परिवार के सदस्यों से मिलने की संभावना है।

TAGS: Rahul Gandhi, visit Bahrain, address, NRIs
OUTLOOK 04 January, 2018
Advertisement